{"_id":"69e9d52e21aa10dc15077288","slug":"video-health-camp-at-panchayat-bhawan-105-villagers-screened-for-tb-and-filaria-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर, 105 ग्रामीणों की टीबी-फाइलेरिया जांच; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर, 105 ग्रामीणों की टीबी-फाइलेरिया जांच; VIDEO
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य अभियान के तहत मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 105 ग्रामीणों की टीबी और फाइलेरिया की मुफ्त जांच की गई।
शिविर का नेतृत्व सीएचओ ज्योति सिंह ने किया। इस दौरान वाराणसी से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों व लैब टेक्नीशियनों की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से ग्रामीणों के सैंपल लिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित मरीजों को सूचित कर उनका उपचार शुरू किया जाएगा।
सीएचओ ज्योति सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 105 लोगों का पंजीकरण कर उनकी जांच की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर इलाज सुनिश्चित करना है।शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि अत्यधिक नशा—जैसे सिगरेट, शराब और गांजा—फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है और टीबी के खतरे को बढ़ाता है। साथ ही फाइलेरिया के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान वाराणसी से आए सीनियर लैब टेक्नीशियन अमित कुमार, टीबी लैब पर्यवेक्षक संजय कुमार , विवेक कुमार व रामवृक्ष सहित चहनिया स्वास्थ्य केंद्र के जेपी सिंह मौजूद रहे। इस दौरान एएनएम शांति देवी, आशा बहू रुक्मणी पांडेय, रेखा, तनवीर जहां, ऊषा, शर्मिला और संगिनी राजकुमारी समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।