{"_id":"6a0afede90caa1846703eb7a","slug":"free-computer-training-for-unemployed-youth-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1742380-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण
ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए कल से शुरू होंगे ओ-लेवल व सीसीसी कोर्स के आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों को मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘ओ-लेवल’ एवं ‘सीसीसी’ कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू की है। योजना के तहत प्रशिक्षणदायी संस्थाओं के आवेदन 20 मई से शुरू होंगे, जबकि अभ्यर्थी 16 जून से 10 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। प्रशिक्षण नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से कराया जाएगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार सरोज ने बताया कि योजना का लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया हो तथा जिनके माता-पिता अथवा अभिभावकों की वार्षिक आय सभी स्रोतों से एक लाख रुपये तक हो।
उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रशिक्षणदायी संस्थाएं 20 मई से 3
तीन जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून से 10 जुलाई 2026 तक चलेगी।
ऑनलाइन आवेदन के बाद संस्थाओं को आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित हार्डकॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित तीन जून शाम पांच बजे तक तथा अभ्यर्थियों को 10 जुलाई शाम पांच बजे तक इंदिरा नगर विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, द्वितीय तल में जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
योजना से संबंधित पात्रता, दिशा-निर्देश और आवेदन प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in तथा obccomputertraining.upsdc.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Trending Videos