सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Woman jumps into river, mother and son rescued, innocent daughter dies

Gonda : महिला ने नदी में लगाई छलांग, मां-बेटा बचाए गए, मासूम बेटी की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 03 Apr 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला अपने दो बच्चों को लेकर नदी में कूद गई। पास में नहा रहे गांव के युवकों ने तीनों को डूबते देखा तो तुरंत नदी में छलांग लगाकर महिला और उसके बेटे को बाहर निकाल लिया। हालांकि बच्ची पानी में बह गई।

Gonda: Woman jumps into river, mother and son rescued, innocent daughter dies
महिला ने नदी में लगाई छलांग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

गोंडा जिले के खोड़ारे थाना के बैजपुर शिवाला गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया। हादसे में मां और बेटा तो बचा लिए गए, लेकिन डेढ़ साल की मासूम बेटी की मौत हो गई। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


बैजपुर शिवाला गांव निवासी 26 वर्षीय सोमन यादव अपने पांच वर्षीय पुत्र आयुष और डेढ़ वर्षीय पुत्री अंशी (आयुषी) को लेकर कुआनो नदी में कूद गई। पास में नहा रहे गांव के युवकों ने तीनों को डूबते देखा तो तुरंत नदी में छलांग लगाकर महिला और उसके बेटे को बाहर निकाल लिया। हालांकि बच्ची पानी में बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने देर शाम तक तलाश अभियान चलाया। बाद में बच्ची का शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed