सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Massive fire in tea stall, cylinder explosion causes panic

Amethi: चाय की गुमटी में भीषण आग, सिलिंडर फटने से मची अफरा-तफरी, पूरी गुमटी जलकर राख

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 03 Apr 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

गुमटी में आग लगने से अंदर रखा सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया लेकिन तब तक लकड़ी से बनी गुमटी पूरी तरह जल चुकी थी।

Amethi: Massive fire in tea stall, cylinder explosion causes panic
सिलिंडर फटने से लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

नगर पालिका परिषद जायस कस्बे में प्राइमरी स्कूल के सामने शुक्रवार को एक चाय की गुमटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और कुछ ही देर में पूरी गुमटी आग की चपेट में आ गई। गुमटी से उठते घने धुएं को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
Trending Videos


स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर सहयोग किया। आसपास के लोग भी आग पर काबू पाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया लेकिन तब तक लकड़ी से बनी गुमटी पूरी तरह जल चुकी थी। अंदर रखा चाय बनाने का सामान, बर्तन, नकदी और अन्य जरूरी सामग्री भी आग में खाक हो गई। गुमटी संचालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

आग के दौरान गुमटी में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया और दूर जा गिरा। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि सिलिंडर फटने के बावजूद कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। समय रहते लोगों की सतर्कता और फायर टीम की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया की आग पर काबू कर लिया गया है। कारण की जांच की ज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed