{"_id":"69cfc9d1a72a6fefe708382d","slug":"wife-took-her-own-life-by-hanging-herself-unable-to-bear-separation-from-her-husband-in-bahraich-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पति के वियोग में पत्नी ने फंदे से लटककर दे दी जान, दो महीने पहले हसबैंड ने कर ली थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पति के वियोग में पत्नी ने फंदे से लटककर दे दी जान, दो महीने पहले हसबैंड ने कर ली थी आत्महत्या
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार
बहराइच में पति के वियोग में पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी। दो महीने पहले कहासुनी के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
आत्महत्या।
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बहराइच में एक महिला ने शुक्रवार को घर के बाहर लगे पेड़ की डाल से फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतका के पति ने भी दो माह पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौके के बाद से महिला मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
पातेपुर डिहवा गांव निवासी सुशीला (18) ने सुसाइड किया है। आसपास के ग्रामीणों ने शव लटका देखकर ससुर छेदी व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को ग्रामीणों की सहायता से पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के ससुर छेदी ने बताया कि उसके बेटे प्रकाश व बहू के बीच दो माह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे उनका बेटा कई दिनों तक मानसिक रूप से परेशान रहा। इसी बीच उसने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। पति की मौत के बाद से बहू भी उदास रहने लगी।
परिजनों ने कई बार उसे सांत्वना प्रदान करते हुए पुरानी बातें भूल जाने की बात कही, लेकिन वह गुमसुम बनी रहती थी। मानसिक रूप से परेशान होने पर उसने रात में फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।