{"_id":"69d4111364886812520166f3","slug":"railway-safety-commissioner-inspected-the-third-bridge-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-147103-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रेल संरक्षा आयुक्त ने किया तीसरे पुल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रेल संरक्षा आयुक्त ने किया तीसरे पुल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड पर सरयू नदी के ऊपर बनी तीसरी रेलवे लाइन के पुल का निरीक्षण सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने किया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा मानकों और तकनीकी गुणवत्ता की गहन जांच की गई। सीआरएस की रिपोर्ट मिलने के बाद इस नए पुल पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड पर घाघरा घाट और चौका घाट स्टेशनों के बीच सरयू नदी पर बने नए रेल पुल का निरीक्षण सीआरएस प्रणजीव सक्सेना ने किया। उन्होंने घाघरा घाट रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चरणबद्ध तरीके से पुल का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुल के निर्माण की गुणवत्ता, रेलवे गार्डर तथा पुल पर बिछाई गई नई रेल लाइन की विस्तृत जांच की गई। अधिकारियों ने सभी तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया।
सीआरएस की रिपोर्ट अनुकूल मिलने पर तीसरे रेल पुल से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे इस रेलखंड पर यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो सकेगी।
Trending Videos