{"_id":"69d410e34456e6745b0670e0","slug":"six-people-injured-in-dog-attack-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-147106-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कुत्तों के हमले में छह लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कुत्तों के हमले में छह लोग जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में कुत्तों की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों के हमलों में छह लोग घायल हो गए। सभी को परिजन तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
शहर के कानूनगोपुरा निवासी गीता सोमवार सुबह घर के बाहर टहलने निकली थीं, तभी उन पर कुत्ता झपट पड़ा। आसपास के लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया। वहीं ताजपुर की रागिनी और ढपालीपुरवा के आशीष अवस्थी व गुलफाम पर भी कुत्ते ने हमला कर दोपहर में उन्हें नोच कर जख्मी कर दिया। उधर बशीरगंज निवासी मुस्तफा पर हमला कर कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया।
लगातार हो रहीं घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से कुत्तों पर नियंत्रण कराने की मांग की है।
Trending Videos