सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   man attacked his wife and nine-month-old infant son with axe In Sultanpur child died

Sultanpur News: गुस्से में युवक बना हैवान, पत्नी और नौ माह के मासूम पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बालक की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

सुल्तानपुर में गुस्से में युवक हैवान बन गया। उसने पत्नी और नौ माह के मासूम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बालक की मौत हो गई। जबकि, महिला घायल है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

man attacked his wife and nine-month-old infant son with axe In Sultanpur child died
जानकारी देते सीओ सौरभ सामंत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां युवक ने अपनी पत्नी और नौ माह के मासूम बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल मासूम की मौत हो गई। जबकि, पत्नी घायल है। 

Trending Videos


घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव की है। गांव निवासी शंभू लाल (36) ने दोपहर में अचानक अपनी पत्नी रंजू (34) और बेटे रिवांश (9 माह) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को घर भेज दिया। जबकि, गंभीर हालत में मासूम रिवांश को मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली तो पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed