सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A two-lane bridge will be built at Nirsahiya Ghat.

Sultanpur News: नीरसहिया घाट पर दो लेन का बनेगा पुल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A two-lane bridge will be built at Nirsahiya Ghat.
गोमती नदी का नीरसहिया घाट। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार विकास खंड के नीरसहिया में गोमती नदी के घाट पर दो लेन का पुल बनेगा। सेतु निगम के प्रस्ताव को शासन ने बीते वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में स्वीकृति दे दी है। 37 करोड़ से पुल का निर्माण होगा। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 13 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पुल बनने से कई गांवों के साथ आसपास के लोगों की आवागमन की समस्या दूर होगी। कुड़वार-सुल्तानपुर मार्ग के उत्तर स्थित गोमती नदी के नीरसहिया घाट के निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने 37 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
Trending Videos

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि नीरसहिया घाट पर 196 मीटर सात पिलर का दो लेन पुल बनाया जाएगा। पुल को जोड़ने के लिए लिंक मार्ग भी बनाया जाएगा। लिंक मार्ग व पुल के लिए पहली किस्त जारी हो गई है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed