सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Yogi Namaz on Roads Update Cylinder Booking Husband Corpse Set Ablaze Usi

UP Big News: योगी बोले- अब सड़कों पर नमाज नहीं होती, सिलिंडर बुकिंग में नया अपडेट; पेट्रोल से जलाई पति की लाश

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 03 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News Yogi Namaz on Roads Update Cylinder Booking Husband Corpse Set Ablaze Usi
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News Yogi Namaz on Roads Update Cylinder Booking Husband Corpse Set Ablaze Usi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सीएम योगी बोले- असम को नहीं बनने देंगे लव जेहाद की धरती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम के चुनावी रण में उतरे। एनडीए उम्मीदवार दीपक कुमार दास के पक्ष में बारपेटा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस व यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के पहले ही मैदान छोड़कर भाग गई, जबकि यूडीएफ को भी बंगाल की खाड़ी में फेंकने का समय आ गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Yogi Namaz on Roads Update Cylinder Booking Husband Corpse Set Ablaze Usi
LPG Crisis - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गैस किल्लत के बीच फिर आया नया अपडेट

लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने नई व्यवस्था लागू की है। पहले आओ पहले पाओ (फीफो) के तहत पहले पूर्व में बुक सिलिंडर डिलीवर होने पर ही नई बुकिंग पर आपूर्ति की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi Namaz on Roads Update Cylinder Booking Husband Corpse Set Ablaze Usi
Kidney Racket Exposed - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

किडनी कांड: 15 साल पहले मजदूरी करने आया शिवम, रैकेट का बना सूत्रधार

जालौन से 15 साल पहले मजदूरी करने कानपुर शहर आया आठवीं पास शिवम अग्रवाल किडनी रैकेट के कारोबार का सूत्रधार बन गया। एक अस्पताल में एंबुलेंस चलाकर अवैध रूप से किडनी की खरीद-फरोख्त कर ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह से हाथ मिला लिया। वह रिसीवर और डोनर की तलाश करने लगा। ट्रांसप्लांट के लिए वह दिल्ली और नोएडा तक के डॉक्टरों को लाने लगा। कम समय में अपराध की कमाई से लाखों के वारे-न्यारे होने लगे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi Namaz on Roads Update Cylinder Booking Husband Corpse Set Ablaze Usi
गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला

मखदूमपुर घाट पर बड़ा हादसा, अंतिम संस्कार में आए चार युवक गंगा में डूबे

हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए चार युवक गंगा में डूब गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना लावड़ क्षेत्र के जलालपुर गांव के कुछ लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मखदुमपुर गंगा घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां मौजूद कुछ युवक गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi Namaz on Roads Update Cylinder Booking Husband Corpse Set Ablaze Usi
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिवार को बेहोश कर किशोरी को घर से भगाया, खेत में ले जाकर मार डाला

फर्रुखाबाद में परिजन को बेहोश कर गई किशोरी की उसके नाबालिग प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव बोरी में बंद कर कुम्हौली गांव के पास काली नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी की निशानदेही पर शव को तलाश कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi Namaz on Roads Update Cylinder Booking Husband Corpse Set Ablaze Usi
गिरफ्तार पांचों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या, जेवर बेचकर दी थी सुपारी

गांव धनपुर में नैन सिंह की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। पति के मौसेरे भाई गुलशन के साथ उसके संबंध हो गए थे, जिसका नैन सिंह को पता चल गया था। इसी के चलते नैन सिंह को रास्ते से हटाने के लिए उसे मरवा डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi Namaz on Roads Update Cylinder Booking Husband Corpse Set Ablaze Usi
आकाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे के सहयोगियों पर कसेगा शिकंजा

राजस्थान के श्रीगंगानगर में मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी आकाश के बारे में सुरक्षा एजेंसियों जानकारी जुटा रही हैं। पिनाहट में जांच के लिए एक टीम पहुंची है। इससे आरोपी आकाश के सहयोगी पर शिकंजा कसा जा सकता है। यह लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े निकल सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi Namaz on Roads Update Cylinder Booking Husband Corpse Set Ablaze Usi
लोकेंद्र मर्डर केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पति का कत्ल: शराब पिलाकर गला दबाया, फिर पेट्रोल डालकर जला दी लाश

आगरा के थाना सैंया में बुधवार को खेत में जलाकर लोकेंद्र (39) की हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को मृतक के भाई शिवचरन ने पहचान की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों, काॅल डिटेल को खंगाला तब खुलासे तक पहुंच सकी। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने की बात सामने आई।

साजिश के तहत लोकेंद्र को उसकी पत्नी का प्रेमी अपने साथी की मदद से खेत में ले गया। शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को पेट्रोल और शराब डालकर जला दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed