{"_id":"69d4c34f72fef2480601917d","slug":"video-lkhanauu-sarakashha-ka-dhal-bna-jaganprkata-mahalo-ka-btae-gae-athhakara-oura-halpalina-ka-rasata-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सुरक्षा की ढाल बनी जागरूकता, महिलाओं को बताए गए अधिकार और हेल्पलाइन के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सुरक्षा की ढाल बनी जागरूकता, महिलाओं को बताए गए अधिकार और हेल्पलाइन के रास्ते
आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा और विशाखा गाइडलाइन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
आईसीसी मेंबर नीलू त्रिवेदी ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा कई स्तरों पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने महिलाओं को जानकारी दी कि किसी भी प्रकार के अत्याचार या परेशानी की स्थिति में वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं, जिससे पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड जज ब्रज मोहन गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा भास्कर दत्त पांडे, अरुण कुमार मिश्रा, प्रोफेसर सुमन गुप्ता, आईसीसी प्रभारी प्रोफेसर अंजू सिंह और वूमेन कॉल प्रभारी भी मंच पर मौजूद रहे।
वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मरक्षा व कानूनी सहायता के प्रति सजग करना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।