सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Inmate in Sultanpur jail commits suicide inside barrack; jailed for murdering his wife

UP: सुल्तानपुर जेल में बंदी ने बैरक के अंदर की आत्महत्या, पत्नी की हत्या करने के मामले में गया था जेल

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 07 Apr 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी को पत्नी की हत्या करने के जुर्म में 25 मार्च को जेल भेजा गया था। रात करीब डेढ़ बजे उसका शव शौचालय में प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ पाया गया।

Sultanpur: Inmate in Sultanpur jail commits suicide inside barrack; jailed for murdering his wife
सुल्तानपुर जेल जाने से पहले मृतक आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सुल्तानपुर जेल में पत्नी की हत्या के आरोपी एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। धनपतगंज के चरथई निवासी नक्छेद का शव सोमवार रात जेल के बैरक में शौचालय के अंदर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। जेल कमांडेंट प्रांजल अरविंद ने बताया कि मृतक बंदी नक्छेद 25 मार्च से कारागार में निरुद्ध था। रात्रि करीब डेढ़ बजे शौचालय में उसका शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ पाया गया।

Trending Videos


नक्छेद (45 वर्ष) को अपनी पत्नी कुसुम (42 वर्ष) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे 25 मार्च को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। यह घटना 24 मार्च को हुई थी। नक्छेद गांव में लिंटर डालने का काम कर रहा था, जब उसने अपनी पत्नी कुसुम को फोन किया। कुसुम के फोन न उठा पाने पर नक्छेद नाराज हो गया। रात करीब 12 बजे घर लौटने पर उसने पत्नी कुसुम को पीटना शुरू कर दिया। उनके दो छोटे बच्चे, उदयभान (9 वर्ष) और दीक्षा (8 वर्ष), जब अपनी मां को बचाने आए, तो नक्छेद ने उन्हें भी धक्का दे दिया। उसने बच्चों के सामने ही कुसुम को डंडे से पीटा। गंभीर रूप से घायल कुसुम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में आज से आंधी-तूफान का दौर, पश्चिमी यूपी के ये जिले होंगे ज्यादा प्रभावित; बारिश की चेतावनी भी जारी

ये भी पढ़ें - 47 वर्षों में ऐसे शून्य से शिखर पर पहुंची भाजपा, 1985 के चुनाव में महज 16 सीटें जीतकर आई थी पार्टी; अब ये रसूख


एसएचओ अंजू मिश्र ने हत्यारोपी पति नक्छेद को गिरफ्तार किया था। सीजेएम नवनीत सिंह के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी नक्छेद ने बताया कि वह भोले बाबा का भक्त है और उसने माथे पर नाग का टैटू बनवा रखा है। उसने यह भी दावा किया था कि घटना वाले दिन उसने अधिक मात्रा में भांग का सेवन किया था, जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और उसने यह कदम उठाया था।

मृतका कुसुम के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा तिलक राज (22 वर्ष) बाहर रहता है, जबकि उदयभान और दीक्षा घर पर ही थे। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद इन दोनों बच्चों के सामने अब जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिवार में उनकी देखभाल करने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं है और ननिहाल पक्ष से भी उन्हें कोई सहारा नहीं मिल पा रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed