{"_id":"69cfbac3d237d96e8a0f3c96","slug":"fraud-worth-lakhs-under-pretext-of-redeeming-credit-card-vouchers-in-ambedkar-nagar-fir-registered-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar News: क्रेडिट कार्ड के वाउचर रिडीम कराने के नाम पर लाखों की ठगी, FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar News: क्रेडिट कार्ड के वाउचर रिडीम कराने के नाम पर लाखों की ठगी, FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार
अंबेडकरनगर में क्रेडिट कार्ड के वाउचर रिडीम कराने के नाम पर लाखों की ठगी की गई। मामले में पुलिस FIR दर्ज करके जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
साइबर थाना, अंबेडकरनगर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में क्रेडिट कार्ड के वाउचर को रिडीम कराने के नाम पर एनटीपीसी टांडा टाउनशिप की एक महिला से 3.53 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending Videos
पीड़िता के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड के वेलकम वाउचर को रिडीम करने की बात कही। आरोपी ने पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने को कहा। वहां संबंधित विकल्प न मिलने पर सर्वर डाउन होने का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिसंबर 2025 को कार्ड की लिमिट बढ़ाई गई। 21 दिसंबर 2025 को कार्ड कंट्रोल में बदलाव किया गया। उसी दिन तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 3,53,619 रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तुरंत बैंक को कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया और शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच की जा रही
सीओ साइबर सेल शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।