सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth hurt by not being able to be with his girlfriend climbed the tower

Ambedkar Nagar News: प्रेमिका संग नहीं रह पाने से आहत युवक टावर पर चढ़ा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Youth hurt by not being able to be with his girlfriend climbed the tower
अ​हिरौली इलाके में टॉवर पर चढ़ा युवक। वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने के बावजूद साथ न रह पाने की टीस से आहत एक युवक ने बुधवार को बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद, जब युवक को साथ रहने का आश्वासन मिला, तब वह नीचे उतरा।
Trending Videos

यह घटना अहिरौली थाना क्षेत्र के बिकवाजीतपुर भगौला गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव का इंदर नामक युवक पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम करता था। दोनों ने कुछ समय पूर्व कोर्ट मैरिज भी कर ली थी और इंदर के पास इसका प्रमाण पत्र भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों को धूमधाम से शादी करने के लिए वापस बुला लिया था। हालांकि, इस प्रक्रिया में काफी समय लग रहा था, जिससे इंदर को यह डर सताने लगा कि कहीं युवती की शादी किसी और से न हो जाए। इसी चिंता व प्रेमिका के साथ न रह पाने की हताशा में इंदर ने यह कदम उठाया।
जैसे ही खबर फैली, आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, युवती को भी मौके पर बुलाया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी भी बल के साथ पहुंचे। दो घंटे तक चले इस हंगामे के बाद, जब युवक को जल्द शादी कराने का आश्वासन मिला, तब जाकर वह नीचे उतरने के लिए राजी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed