सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Haste in platelet transfusion is dangerous, be cautious in dengue

Lucknow News: प्लेटलेट्स चढ़ाने में जल्दबाजी खतरनाक, डेंगू में बरतें सावधानी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Haste in platelet transfusion is dangerous, be cautious in dengue
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के डॉ. अतुल सोनकर ने प्लेटलेट्स चढ़ाने में जल्दबाजी को मरीजों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन से पहले मरीज का प्लेटलेट्स एक लाख से कम नहीं होना चाहिए। वहीं, डेंगू के गंभीर मामलों में भी जब तक प्लेटलेट्स काउंट 20 हजार से नीचे न जाए, तब तक प्लेटलेट्स चढ़ाने से बचना चाहिए। यदि मरीज को बुखार और रक्तस्राव हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में प्लेटलेट्स तत्काल चढ़ाना आवश्यक है। डॉ. अतुल सोनकर ने यह जानकारी बलरामपुर अस्पताल के 157वें स्थापना दिवस पर आयोजित सीएमई में दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीज की वर्तमान सेहत का पूरा आकलन करने के बाद ही प्लेटलेट्स चढ़ाने का निर्णय लिया जाना चाहिए।
Trending Videos

प्रदूषण से बढ़ रहीं सांस की बीमारियां
केजीएमयू रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। प्रदूषण के सूक्ष्म कण फेफड़ों और सांस की नली में जमा होकर संक्रमण और सूजन का कारण बनते हैं, जिससे सीओपीडी और अस्थमा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed