फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Healing service at church halted; commotion ensues

Lucknow News: चर्च में चल रही चंगाई सभा को रुकवाया, हंगामा

Mon, 10 Aug 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Healing service at church halted; commotion ensues
चर्च में पहुंचे हिंदू संगाठनों के कार्यकर्ता। 
मोहनलालगंज। इलाके में धर्मांतरण करने वाले गिरोह के पकड़े जाने के बाद से अमर उजाला मामले को लेकर अभियान चला रहा है। इससे जागरूक हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मोहनलालगंज के नयाखेड़ा गांव स्थित चर्च में चंगाई सभा को रुकवा दिया। कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चर्च में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बजरंग दल, विहिप और श्रीराम सनातन समिति के कार्यकर्ताओं के चर्च में पहुंचने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने बाहर से आए लोगों पर सभा में धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सभा में आए लोगों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। आसपास के गांवों से भी लोग सभा में आए थे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन करने के बाद चंद्रिका नाम का व्यक्ति पादरी की वेशभूषा में लोगों को धार्मिक गतिविधियों में शामिल करता है। हंगामे के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने चर्च से धर्मांतरण संबंधी पत्र बरामद किया। इसमें धर्मांतरण करने वाली रामादेवी ने पादरी चंद्रिका को धन्यवाद दिया है। कार्यकर्ताओं ने यह आरोप भी लगाया कि नयाखेड़ा गांव में चल रहा चर्च गनियार गांव स्थित बड़े चर्च की देखरेख में चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, भदेसुवा गांव में 15 वर्ष पहले चर्च का निर्माण हुआ था। चौकी प्रभारी अनूप सिंह के मुताबिक, मौके से दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने नहीं आया कोई पीड़ित : पीड़ित
विहिप के जिला सुरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अमर उजाला में धर्मांतरण से संबंधित खबरें प्रकाशित होने के बाद रविवार को संगठन धर्म रक्षक के प्रदीप रावत, श्रीराम सनातन समिति के विमलेश शर्मा, भदेसुवा के हिंदू कार्यकर्ता सर्वेश रावत व अन्य चर्च पहुंचे। चर्च से सफेद रासायनिक पदार्थ समेत दस्तावेज बरामद हुए हैं। विमलेश शर्मा ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह के मुताबिक, धर्मांतरण का शिकार कोई पीड़ित सामने नहीं आया है और न ही कोई शिकायत मिली है। सभा में किस उद्देश्य से लोगों को बुलाया गया था, वहां क्या हुआ और धर्मांतरण के आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed