{"_id":"6a68926890d60ee9d80790f3","slug":"high-court-seeks-list-of-lawyers-with-criminal-records-altercation-had-taken-place-between-lawyers-and-clie-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: हाईकोर्ट ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले वकीलों की सूची मांगी... वकीलों व मुअक्किलों के बीच हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: हाईकोर्ट ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले वकीलों की सूची मांगी... वकीलों व मुअक्किलों के बीच हुई थी मारपीट
Tue, 28 Jul 2026 04:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 28 Jul 2026 04:58 PM IST
सार
मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को निर्धारित की गई है। कोर्ट ने उस रोज डीसीपी पश्चिम और जे सी पी कानून व्यवस्था को आगे की गई कार्रवाई के ब्यौरे के साथ पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जिला कचहरी परिसर में मारपीट के मामले में आपराधिक रिकॉर्ड वाले वकीलों की सूची तलब की है। कोर्ट ने यह आदेश कैसरबाग स्थित कचहरी परिसर में वादकारी और दिल्ली से आए उसके वकीलों के साथ हुई मारपीट के मामले में दर्ज स्वतः संज्ञान याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने संयुक्त आयुक्त, पुलिस कानून व्यवस्था को अगली सुनवाई तक इस आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को निर्धारित की गई है। कोर्ट ने उस रोज डीसीपी पश्चिम और जे सी पी कानून व्यवस्था को आगे की गई कार्रवाई के ब्यौरे के साथ पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'ओवैसी से दूरी, सॉफ्ट हिंदुत्व व पीडीए पर दांव', 2027 में यूपी फतह करने को सपा की नई रणनीति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: पहली ही बारिश में दबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, इसके पहले बुंदेलखंड-पूर्वांचल एक्सप्रेस का भी यही हाल हुआ
सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय को घटना के मुख्य आरोपी सौरभ वर्मा के आत्मसमर्पण कर जेल जाने की जानकारी दी गई। इस पर न्यायालय ने सवाल किया कि अन्य वकील अभियुक्तों जैसे हर्षित दीक्षित की गिरफ्तारी अभी तक क्यों नहीं हो सकी है।
जवाब में, सुनवाई के दौरान मौजूद डीसीपी पश्चिमी ने न्यायालय से अनुरोध किया कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।