{"_id":"6a689325d3250dea6f09724f","slug":"video-video-bhajapa-nata-nanakathana-bharaja-ka-mata-ka-btha-saval-asapatal-pahaca-parajana-maracara-ka-bhara-pasara-matama-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भाजपा नेता नानकदीन भुर्जी की मौत के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे परिजन, मोर्चरी के बाहर पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भाजपा नेता नानकदीन भुर्जी की मौत के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे परिजन, मोर्चरी के बाहर पसरा मातम
लखनऊ के नावेल्टी चौराहे के पास स्थित नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद भाजपा नेता और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नानकदीन भुर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन और समर्थक अस्पताल पहुंच गए।
सिविल अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की आंखें नम दिखीं, वहीं समर्थकों में भी शोक का माहौल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा था या आत्महत्या। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मौके से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।