सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holi is a festival of unity and trust: Dr. Rajeshwar Singh

एकता, विश्वास का त्योहार है होली : डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Holi is a festival of unity and trust: Dr. Rajeshwar Singh
आवास पर हुए होली मिलन समारोह में मौजूद विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह। स्रोत ः आयोजक
विज्ञापन
लखनऊ। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आशियाना स्थित आवास पर शुक्रवार को भव्य होली मिलन समारोह हुआ। विधायक ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भारत की महान सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जिसमें विविधता में एकता नजर आती है।
Trending Videos

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों के नए रंग भर दे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। सरोजनीनगर परिवार का अपनापन, सौहार्द और मुस्कुराहट ही इसकी सबसे बड़ी पूंजी है। इस अवसर पर सरोजनीनगर क्षेत्र से आए सभी परिवारजनों का डॉ. राजेश्वर सिंह ने अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी मिलकर राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा भारत को विश्व की अग्रणी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed