{"_id":"69aea0ef9f06680287003c7b","slug":"holi-milan-celebration-organised-on-international-women-day-in-lucknow-women-played-leading-role-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मिलन समारोह का आयोजन, महिलाओं की भूमिका रही अग्रणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मिलन समारोह का आयोजन, महिलाओं की भूमिका रही अग्रणी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
इमार गोमती ग्रीन में होली मिलन समारोह का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ के इमार गोमती ग्रीन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी। जमकर हंसी-मजाक हुआ। भोजन व्यवस्था के साथ बड़ी एलईडी स्क्रीन पर टी-20 फाइनल मैच का आनंद लिया। भारत की जीत से कार्यक्रम और भी रोमांचक रहा।
Trending Videos
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस होली मिलन समारोह में महिलाओं की भागीदारी प्रशंसनीय रही। सोसायटी की महिलाओं ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर सुधा चक, श्वेता, पारुल, पूजा अहमद, नीलम पांडेय, भारती बर्नवाल, तारा सिंह, श्वेता गौतम, अनीता मौर्य, अपर्णा पाण्डेय, साधना चौधरी, ज्ञानेश्वर पांडे, राज किशोर राकेश, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राम मनोहर मिश्र, सीए शशांक मिश्र, रुद्रेश ओझा, कैप्टन जनैद, कर्नल सीमांत, विजय गुप्ता, सुधा चक, विवेक, संतोष यादव, उज्ज्वल त्रिपाठी, राजीव सिंह, एसडी मौर्य, उपेंद्र उपाध्याय सहित आरडब्लूए के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
