सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband arrested for murdering his wife

Lucknow News: पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for murdering his wife
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज के शिवनगर खदरा निवासी राधा (25) की हत्या के मामले में पति मोनू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी श्रमिक मोनू को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि बहन राधा की शादी वर्ष 2018 में मोनू से हुई थी। दोनों के दो बेटे शेखर और मुकेश हैं। सोनू का आरोप है कि बहनोई शराब पीने का आदी है। आए दिन नशे में राधा से लड़ाई-झगड़ा करता था। 19 अप्रैल की रात भी मोनू शराब के नशे में घर लौटा। देर रात मोनू और राधा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच आरोपी मोनू ने ईंट से राधा के सिर व कान पर हमला कर दिया। हमले में राधा को गंभीर चोट लगी। घायल राधा को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 26 अप्रैल की देर रात राधा की मौत हो गई। उनके भाई सोनू ने बहनोई मोनू के खिलाफ मदेयगंज थाने में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने खदरा इलाके से आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed