फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irctc package launching

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला मेट्रो संगठन बना यूपीएमआरसी

Wed, 29 Jul 2026 06:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
irctc package launching

विज्ञापन
कुशल मानव संसाधन विकसित करने का है लक्ष्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(यूपीएमआरसी) अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रमाणन पाठ्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला मेट्रो संगठन बन गया है। ये पाठ्यक्रम यूपीएमआरसी के प्रशिक्षण संस्थान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड ट्रेनिंग के जरिए शुरू किए गए हैं। इनका उद्देश्य मेट्रो क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना है।

मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया। यह पहल भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के तहत शुरू किए गए हैं, जिनका लक्ष्य भारत व विदेशों के शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित करना है। दरअसल, भारत में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। वर्तमान में देश के 26 शहरों में मेट्रो सेवाएं संचालित हैं। ऐसे में कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता बढ़ रही है। यूपीएमआरसी ने दर्जनभर से अधिक ऑनलाइन प्रमाणन पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। इनमें रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग, ट्रैक अनुरक्षण व ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन(एएफसी) जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। पाठ्यक्रम इंजीनियरों, पेशेवरों, सलाहकारों, ठेकेदारों के कर्मियों व विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए हैं। भारतीय नागरिकों के लिए प्रति पाठ्यक्रम शुल्क 200 रुपये है। जबकि विदेशी नागरिकों के लिए यह शुल्क 100 अमेरिकी डॉलर निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी यूपीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट के ऑनलाइन पाठ्यक्रम अनुभाग में पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed