{"_id":"6a69f7a09d2482f63a02b5bc","slug":"video-video-savana-ka-aahata-ka-satha-bjara-ma-ranaka-bthathhashavara-mahathava-mathara-ka-bhara-hara-caugdhaya-ka-kharathara-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सावन की आहट के साथ बाजारों में रौनक, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के बाहर हरी चूड़ियों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सावन की आहट के साथ बाजारों में रौनक, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के बाहर हरी चूड़ियों की खरीदारी
लखनऊ के मोहन रोड स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह की शुरुआत से पहले ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। मंदिर के बाहर सजी दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ हरी चूड़ियों की खरीदारी करती नजर आई। सावन के स्वागत को लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल है और पूजन सामग्री के साथ श्रृंगार के सामान की बिक्री भी तेज हो गई है।
मान्यता है कि सावन माह में हरे रंग की चूड़ियां, मेहंदी और श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। इसी कारण महिलाएं सावन के पहले दिन से पहले ही खरीदारी में जुट गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि सावन शुरू होते ही ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है और आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में श्रद्धालुओं और खरीदारों की चहल-पहल से उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।