सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITC fraud of 2,166 crore detected in UP 345 FIR registered against bogus firms 9,731 crore recovered

UP News: यूपी में पकड़ी गई 2166 करोड़ की आईटीसी गड़बड़ी, बोगस फर्मों पर 345 FIR दर्ज; 9731 करोड़ की वसूली

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 06 Mar 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में व्यापारी संवाद से राजस्व संग्रह बढ़ा है। फरवरी में 9731 करोड़ की वसूली हुई है। 2166 करोड़ की आईटीसी गड़बड़ी पकड़ी गई। बोगस फर्मों पर 345 FIR दर्ज की गई हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

ITC fraud of 2,166 crore detected in UP 345 FIR registered against bogus firms 9,731 crore recovered
जीएसटी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में राज्य कर विभाग की ओर से सभी जिलों में कराए गए व्यापारी संवाद कार्यक्रम का असर दिखने लगा है। विभाग ने फरवरी में 9731 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह कर उपलब्धि हासिल की है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 352 करोड़ रुपये अधिक है। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 103779 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है जो बीते वर्ष की समान अवधि से 402 करोड़ ज्यादा है।

Trending Videos


राज्य कर विभाग ने जीएसटी 2.0 के तहत ई-इनवॉइस, ई-वे बिल और ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग प्रणाली को मजबूत कर करदाताओं के लिए अनुपालन को आसान बनाया है। इससे कर चोरी पर अंकुश लगाने के साथ-साथ स्वैच्छिक कर भुगतान को भी प्रोत्साहन मिला। प्रदेश के सभी 75 जिलों में हुए व्यापारी संवाद कार्यक्रमों में जीएसटी सुधार, रिटर्न फाइलिंग, ई-इनवॉइस और ई-वे बिल जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यालय स्तर पर जीएसटी हितधारकों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ भी बैठकें की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कर विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित रिटर्न स्क्रूटनी प्रणाली लागू की। इसके तहत 1.59 लाख करदाताओं के 48 हजार करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन संबंधी डाटा का विश्लेषण किया गया। बोगस फर्मों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। विभाग ने 2166 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) गड़बड़ी का खुलासा किया। 

इस मामले में कुल 345 एफआईआर दर्ज की गईं। इनमें 228 केंद्रीय स्तर और 117 राज्य स्तर की कार्रवाई शामिल है। 86 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। 137 करोड़ रुपये की आईटीसी को ब्लॉक किया गया। प्रवर्तन और विशेष अन्वेषण इकाइयों की सक्रियता के चलते अब तक 1642 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा कराई गई है। 

जीएसटी में 2406 करोड़ और वैट के तहत 711 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। कुल मिलाकर 3117 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1939 करोड़ अधिक है। ईंट-भट्ठा कारोबार से जनवरी 2026 में 47.62 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो दिसंबर की तुलना में दोगुने से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed