सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery looted from the brother of a jeweller at gunpoint

Lucknow News: असलहे के बल पर सराफ के भाई से लूट लिए जेवर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jewellery looted from the brother of a jeweller at gunpoint
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के बनी इलाके में रविवार रात दो बाइक सवार तीन बदमाश असलहे के बल पर सराफ उदय के भाई जय सिंह से लाखों के जेवर से बैग लूट ले गए। पुलिस लूट की घटना को फिलहाल संदिग्ध बता रही है। लूटे गए जेवर के वजन व कीमत का सही पता नहीं चल सका है।
Trending Videos



बनी गांव निवासी उदय की जुनाबगंज इलाके में उदय ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार शाम उदय मार्केट खरीदारी के लिए बाजार गए थे। रात करीब आठ बजे उनके बड़े भाई जय सिंह दुकान बंद कराकर जेवर बैग में रखकर बाइक से घर के लिए निकले। घर से 300 मीटर दूर राम लखन के मकान के पास दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने जयसिंह को ओवरटेक कर रोक लिया और उन पर असलहा तान दिया। असलहा देख जय सिंह सहम गए। बदमाशों ने उनको गोली मारने की धमकी दी और बाइक पर मौजूद जेवर से भरा बैग लूटकर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद उन्होंने शोर मचा तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा और बंथरा पुसिल भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह नेे बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि लूट की घटना को पुलिस संदिग्ध लग रही है। पीड़ित के बयान विरोधाभासी हैं। घटना के वक्त जयसिंह के पिता भी पीछे साइकिल से घर जा रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 किलो चांदी व 200 ग्राम सोना लूटे जाने की चर्चा

सराफ उयद के भाई जय सिंह से हुई लूट के मामले में सबसे पहले इस बात की चर्चा रही कि बदमाश जय सिंह से 15 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने के जेवर लूट ले गए। पुलिस का दावा है कि छानबीन में इस बात का पता चला कि बदमाश सिर्फ 70 जोड़ी चांदी की पायल ही लूट कर ले गए। वहीं पीड़ित का कहना है कि लूटे गए बैग में 70 जोड़ी पायल और 200 ग्राम सोना मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed