फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Karseva in Mathura and Tiranga Yatra started, see the big news of Uttar Pradesh.

UP Big News: मथुरा में कारसेवा का एलान, तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, मायावती ने RSS के बयान पर जताई आपत्ति

Sun, 09 Aug 2026 05:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 09 Aug 2026 05:45 PM IST
सार

मथुरा में रविवार को साधु-संतों ने कारसेवा का एलान किया है। उन्होंने 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणा की है। इसे यूपी चुनाव में माहौल बनाने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पढ़ें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें: 

विज्ञापन
Karseva in Mathura and Tiranga Yatra started, see the big news of Uttar Pradesh.
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में रविवार को हुए एक बड़े घटनाक्रम में मथुरा के संतों ने कृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा का एलान कर दिया। इससे प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। संतों ने हवन पूजन करने के बाद 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणा की है। इसे यूपी चुनाव में माहौल बनाने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर दिया। इसके साथ ही 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान का भी शुभारंभ हो गया। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरक्षण में क्रीमीलेयर व्यवस्था को लेकर आरएसएस की ओर से दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा, मोहनलालगंज में अवैध धर्मांतरण को लेकर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पढ़ें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें: 

विज्ञापन


मथुरा में छह दिसंबर को होगी कारसेवा: साधु-संतों का एलान- 'कृष्णा लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे'

मथुरा में कारसेवा के लिए राधाकुंड क्षेत्र के जुल्हैंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ में हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद साधु-संतों की बैठक हुई, जिसमें छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा की घोषणा की गई। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन


सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- ऊर्जा का प्रतीक हमारा युवा
लखनऊ में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर निकले। इसमें तमाम जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संस्थाओं के साथ ही बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं। यात्रा शुरू होने से पहले सीएम योगी ने पंकज चौधरी व यात्रा में शामिल लोगों के साथ सेल्फी ली। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण पर सियासत: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर SC-ST के सामाजिक अधिकारों के खिलाफ, RSS के बयान पर जताई आपत्ति
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि देश में बहुजन समाज, खासकर एससी-एसटी और ओबीसी वर्गों के लिए आरक्षण केवल आर्थिक लाभ का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, सम्मान और समानता से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। पढ़ें पूरी खबर  

Mohanlalganj: धर्मांतरण की सूचना पर चर्च पहुंचा बजरंग दल, पांच लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
धर्मांतरण को लेकर चलाए जा रहे अमर उजाला के अभियान के बीच रविवार को मोहनलालगंज क्षेत्र के भदेसुवा गांव स्थित एक चर्च में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हंगामा हो गया। पढ़ें पूरी खबर  

 

काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ: सीएम योगी बोले- सीएम योगी, बोले- हर घर लहराए तिरंगा, हर संस्था में गूंजे वंदे मातरम्
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काकोरी कांड के क्रांतिकारियों को सम्मान देने का काम किया जिस काकोरी कांड को डकैती कहा गया उसे काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर देश के महान क्रांतिकारियों को सम्मान दिया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed