{"_id":"6a78669b42c300f843012998","slug":"video-video-athhara-nal-bna-sarasavataparama-ka-lga-ka-masabta-ghara-ma-ghasa-raha-pana-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अधूरा नाला बना सरस्वतीपुरम के लोगों की मुसीबत, घरों में घुस रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अधूरा नाला बना सरस्वतीपुरम के लोगों की मुसीबत, घरों में घुस रहा पानी
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में अटल चौराहा के पास नाले का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से सरस्वतीपुरम कॉलोनी के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलनिकासी की व्यवस्था बाधित होने से मुख्य सड़क से लेकर कॉलोनी के अंदर तक जलभराव हो रहा है। कई घरों में भी पानी घुसने की स्थिति बनी हुई है।
अटल चौराहे के पास 60 फीट रोड पर काफी समय से पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी भरे होने के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते और कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
नाले का निर्माण कार्य बंद होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रविवार को सरस्वतीपुरम कॉलोनी के लोगों ने जलभराव और अधूरे नाले के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द नाले का निर्माण पूरा कराने और जलनिकासी की समस्या दूर करने की मांग की।
प्रदर्शन में सरस्वतीपुरम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के राजकुमार सैनी, अजय यादव, बीके कटिहार, रामेंद्र सिंह, वीरेंद्र कनौजिया, रामकुमार पाल, रंजीत वर्मा, मुकेश सक्सेना समेत कॉलोनी के कई लोग मौजूद रहे। वहीं, जानकीपुर वार्ड प्रथम की पार्षद निशा तिवारी ने बताया कि बारिश के कारण खुदाई का कार्य अधिकारियों ने रोक दिया है। बारिश कम होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अभी बारिश का पानी निकालने के लिए मोटर लगाई गई है। पानी जमा होने पर मोटर पंप चलाया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।