{"_id":"6a7878b4b7a9675e3606b43f","slug":"video-video-bjaraga-thapata-tapapabja-ka-shakara-mahal-sa-utaravae-magalsatara-oura-agatha-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बुजुर्ग दंपति टप्पेबाजी का शिकार, महिला से उतरवाए मंगलसूत्र और अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बुजुर्ग दंपति टप्पेबाजी का शिकार, महिला से उतरवाए मंगलसूत्र और अंगूठी
तेलीबाग, रजनीखंड में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति टप्पेबाजी का शिकार हो गए। घर से राशन लेने के लिए निकले बुजुर्ग जब घर पहुंचे तो बुजुर्ग पत्नी के हाथों की अंगूठी और गले का मंगलसूत्र लुट चुका था। रजनीखंड के रहने वाले राम किशुन पाल 75 वर्ष अपनी पत्नी 70 वर्ष की राजकुमारी पाल के साथ राशन की दुकान में राशन लेने के लिए शुक्रवार को घर से 10:30 बजे निकले।
राम किशुन ने बताया कि वह राशन की दुकान पर पहुंचने ही वाले थे कि उसके पहले दो युवक उन्हें रास्ते में मिले और रोक लिया और बोले आप लोगों के हाथ पैरों में दर्द होता है, उन लोगों के मुंह से निकला हां होता है। इसके बाद उन लोगों ने उन्हें दवा देने की बात बताइ और अपनी बातों में उलझा लिया।
युवकों ने कहा कि माताजी दवा तो हम दे रहे हैं लेकिन वह तभी असर करेगी जब आप हाथों से अंगूठी और गले से मंगलसूत्र उतार देंगी। यह कहते हुए टप्पे बाजो में उन दोनों जेवरों को उतरवा कर एक कागज में लपेटा और राम किशुन पाल के हाथों में देते हुए कहा इस पुड़िया को घर में जाकर खोलना।
इसके बाद दोनों बुजुर्ग घर चले आते हैं घर पहुंच कर जब पुड़िया खोलते हैं तो उसमें उनके मंगलसूत्र अंगूठी की जगह तीन छोटे-छोटे कंकड़ रख होते हैं। जिसे देखकर वह भौचक्के हो जाते हैं। बुजुर्ग माता-पिता को लेकर उनकी लड़की अंकिता पाल पीजीआई थाने पर पहुंचती है जहां मुकदमा दर्ज किया जाता है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।