फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kastoorba Gandhi Balika Awasiya Vidhyalaya: teachers and employees salary will be increased by 10 percent.

कस्तूरबा: शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन 10 फीसदी बढ़ा, छह सौ से तीन हजार रुपये बढ़ेगी सैलरी

Tue, 02 Apr 2024 03:28 PM IST
ishwar ashish अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Apr 2024 03:28 PM IST
सार

यूपी सरकार के वेतन वृद्धि के प्रस्ताव से 11 हजार शिक्षक-कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यह फैसला एक अप्रैल से लागू हो गया है।

विज्ञापन
Kastoorba Gandhi Balika Awasiya Vidhyalaya: teachers and employees salary will be increased by 10 percent.

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इन विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन में नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में 10 फीसदी वृद्धि पर सहमति दे दी गई है। यह एक अप्रैल से प्रभावी होगी। इससे शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन में छह सौ से तीन हजार रुपये तक की वृद्धि हो जाएगी। इससे पहले वर्ष 2018 में वेतन वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन


प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हैं। इनमें औसतन 10 से 15 स्टाफ तैनात हैं। इसमें शिक्षक, पार्ट टाइम शिक्षक, वार्डन, लेखाकार, खाना बनाने वाले, चौकीदार, चपरासी आदि शामिल हैं। पिछले दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड (पीएबी) की बैठक में उत्तर प्रदेश के 10 फीसदी वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी दे गई है। इससे करीब 11 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


पद- पहले वेतन- अब वेतन
वार्डेन - 27500 - 30250
फुल टाइम शिक्षक -22 हजार - 24200
उर्दू शिक्षक 14 हजार -16408
लेखाकार -11 हजार - 13673

हेड कुक को 8577, सहायक कुक को 6433 और अन्य सपोर्ट स्टाफ (चौकीदार) को 6498 वेतन मिलेगा।

कस्तूरबा गांधी बालिका शिक्षक-शिक्षणेत्तर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार बंसल का कहना है कि आखिरी बार 2018 में आंशिक वृद्धि हुई थी। सरकार ने कई साल बाद कस्तूरबा के कर्मचारियों की सुध ली है, लेकिन यह बेसिक विद्यालयों की अपेक्षा अभी भी कम है। यहां भी वार्डेन की जगह प्रधानाध्यापिका की तैनाती की जाए तो व्यवस्था और बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed