सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KD Singh and Mohammad Shahid XI in last 4

Lucknow News: केडी सिंह और मो. शाहिद एकादश अंतिम 4 में

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
KD Singh and Mohammad Shahid XI in last 4
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू एकादश और मो. शाहिद एकादश ने अपने मुकाबले जीतते हुए फजल-उर-रहमान मेमोरियल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। केडी सिंह बाबू एकादश ने गांधी क्लब को 3-1 और मो. शाहिद एकादश ने बुला गांगुली एकादश को 4-0 से पराजित किया।
Trending Videos


चंदभानु गुप्त मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में केडी सिंह बाबू एकादश का सामना बाराबंकी के गांधी क्लब से हुआ। मुकाबले की शुरुआत से ही केडी सिंह क्लब के खिलाड़ी हावी हो गए। टीम से ऋतिक ने 17वें और रियाज ने 21वें मिनट में गोल किए। खेल के 31वें मिनट में गांधी क्लब मो. समद ने गोल करते हुए अंतर 1-2 से कम किया। मुकाबले का आखिरी गोल खेल के 58वें मिनट में आया, जब मो. समद ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला। अंत में 3-1 से मुकाबला अपने नाम करते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में मो. शाहिद एकादश की भिड़ंत बुला गांगुली एकादश से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मुकाबला एकतरफा रहा। इसमें मो. शाहिद एकादश ने 4-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। विजेता टीम से अरमान और अहम ने दो-दो गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed