पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Maurya Listened to People Grievances During Janta Darshan and Directed Officials to Resolve Them

UP News: केशव मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

Mon, 01 Jun 2026 09:59 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 09:59 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि पीड़ित को न्याय और हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Keshav Maurya Listened to People Grievances During Janta Darshan and Directed Officials to Resolve Them
केशव मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैंप कार्यालय में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कई जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरणों, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, विद्युत, पेयजल, पुलिस कार्रवाई, शिक्षा एवं रोजगार सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी समस्याएं प्रस्तुत कीं।

विज्ञापन


इस पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यकतानुसार अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें। पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि ऐसा समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक राहत मिले। उसे बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय जांच करके निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उत्पीड़न और अवैध कब्जों के मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Keshav Maurya Listened to People Grievances During Janta Darshan and Directed Officials to Resolve Them
जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते केशव मौर्य। - फोटो : सूचना विभाग
इस दौरान स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रयागराज निवासी नीरज कुमार प्रजापति ने भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किया। जबकि, कौशांबी जनपद की ग्राम पंचायत हटवा रामपुर मडूकी की प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों ने आवासीय पट्टों के आवंटन संबंधी मांग रखी। 

इस अवसर पर डिप्टी सीएम खुद फरियादियों के बीच पहुंचे और उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जनता दर्शन में लगभग तीन दर्जन से अधिक प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इतनी ही नहीं डिप्टी सीएम ने मैनपुरी एवं देवरिया के जिलाधिकारी तथा बस्ती के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने मथुरा एवं हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक को भी संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed