सब्सक्राइब करें

लालू का भाजपा पर कटाक्ष, बोले- हमें रंगे सियारों को यूपी में नहीं घुसने देना है

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Nov 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
lalu speech in rajat jayanti

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर जमकर कटाक्ष करते हुए कहा, यूपी में चुनाव आने वाले हैं। हमे रंगे सियारों को यूपी में नहीं घुसने देना है। ये सियार बहुत खतरनाक है। अगर यूपी में घुस गया तो बहुत काटेगा।

Trending Videos
lalu speech in rajat jayanti

लालू ने राम मंदिर मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जब चुनाव आते हैं तो इन्हें श्रीराम याद आते हैं। इनके रामजी के रथ को मैंने ही समस्तीपुर में पकड़ा था, अब यूपी में इन्हें न पकड़ा गया तो मुश्किल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
lalu speech in rajat jayanti

लालू ने महागठबंधन बनाने पर कहा कि समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ बुलाइये-बैठाइये। बैठते-बैठते ही महागठबंधन बन जाएगा। उन्होंने कहा कि नेताजी सबको पहचान लेते हैं, वो सबका इलाज कर देंगे।

lalu speech in rajat jayanti

लालू ने सपा में मची आंतरिक कलह पर कहा कि हमारे यहां कोई झगड़ा नहीं है। सबकुछ ठीक है। हम लोग आपस में ही लड़ लेते हैं। हम लोग छोटे-छोटे थे तभी पार्टी के सम्मेलनों में मारा-पीटी हो जाती थी। महाभारत का युद्घ भी एक परिवार में ही लड़ा गया था।

विज्ञापन
lalu speech in rajat jayanti

अपने भाषण के बाद लालू ने सीएम अखिलेश यादव व शिवपाल को बुलाया। दोनों को तलवार देते हुए यह मैसेज देने की कोशिश की कि परिवार में कोई भी झगड़ा नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed