सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019: mostly used NOTA in Sonbhadra and Bundelkhand

सोनभद्र और बुंदेलखंड में हुआ सबसे अधिक नोटा का प्रयोग, तीन सीटों पर हार जीत में पैदा किया फर्क

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 May 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019:  mostly used NOTA in Sonbhadra and Bundelkhand
NOTA
विज्ञापन

बीते लोकसभा चुनाव में नोटा की भूमिका भी अहम रही। एक ओर जहां तीन सीटों पर हार जीत के अंतर से अधिक वोट नोटा को मिला वहीं सोनभद्र और बुंदेलखंड में नोटा का प्रयोग सबसे अधिक हुआ।  कुल 28 सीट ऐसी थीं जहां 10 हजार से अधिक लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। इसमें पहले नंबर पर सोनभद्र है जहां 21118 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। वहीं बुंदेलखंड के बांदा में 19250 वोट, झांसी में 18239 वोट, मिर्जापुर में 15353 वोट और हमीरपुर में 15155 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।

Trending Videos


सबसे कम मतों से हार जीत का फैसला मछलीशहर में हुआ जहां बीजेपी के उम्मीदवार बीपी सरोज ने बसपा के उम्मीदवार टी राम को 181 मतों से हराया। इस सीट पर नोटा को 10830 वोट मिले। मेरठ में बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल ने बीएसपी के हाजी याकूब कुरैशी को 4729 वोटों से हराया। जबकि मेरठ में नोटा का इस्तेमाल 6316 लोगों ने किया। इसी तरह श्रावस्ती में बीएसपी के उम्मीदवार राम शिरोमणि वर्मा ने भाजपा के उम्मीदवार दद्दन मिश्रा को 5320 वोट से हराया। इस सीट पर 17108 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। केवल आठ सीटें ऐसी थीं जहां पांच हजार से कम लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। इसमें जौनपुर, कैराना, बरेली, अमेठी, वाराणसी, कानपुर, सहारनपुर और बिजनौर की सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 50 प्रत्याशियों को मिली एक लाख के अधिक अंतर से जीत
इस चुनाव में यूपी के 80 में से 50 प्रत्याशी ऐसे थे जिन्हें एक लाख से अधिक के अंतर से जीत हासिल की। सबसे बड़ी जीत गाजियाबाद में जनरल वीके सिंह की रही। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 5 लाख 1 हजार 5 सौ वोटों से हराया। दूसरे नंबर पर फतेहपुर सिकरी से बीजेपी के राजकुमार चहर ने 4 लाख 95 हजार वोटों से जीत हासिल की। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े अंतर से जीत हासिल करने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को 4 लाख 79 हजार वोटों से मात दी। 16 सीटों पर हार जीत का फैसला 50 हजार से कम मतों से हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed