सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: ₹30 Lakhs Stolen from Travel Businessman's Home in Just 22 Minutes; Family Had Gone to Attend Grandfa

Lucknow: 22 मिनट में ट्रैवल्स कारोबारी के घर 30 लाख की चोरी, परिवार संग दादा के अंतिम संस्कार में गए थे

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 15 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

गुडंबा क्षेत्र में ट्रैवल्स कारोबारी के घर चोरों ने ताला तोड़कर 22 मिनट में लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। परिवार अंतिम संस्कार में गया था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Lucknow: ₹30 Lakhs Stolen from Travel Businessman's Home in Just 22 Minutes; Family Had Gone to Attend Grandfa
cctv में कैद चोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के आधारखेड़ा निवासी ट्रैवल्स कारोबारी सरफराज हुसैन के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत 30 लाख रुपये के जेवर और पांच हजार रुपये चोरी कर लिया। घटना के समय पीड़ित परिवार गाजीपुर जनपद गया था। सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों की फुटेज कैद हुई है। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में लगी है।

Trending Videos


सरफराज हुसैन पूरे परिवार के साथ डीएच-2 पैराडाइज, आधारखेड़ा में रहते हैं। उनके अनुसार 12 अप्रैल को उनके दादा का देहांत हो गया था। वह पूरा परिवार के साथ गांव गया था। 15 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे जब वापस लौटे और मेन गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो सभी कमरों के ताले और अंदर रखी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा सामान बिखरा हुआ था। मौके पर पहुंची ने छानबीन की। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने पांच हजार नकद व करीब 30 लाख के जेवर चोरी किया है।

कैमरे में दिखे बाइक सवार दो चोर

सरफराज ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो बाइक से दो चोर घर के बाहर सड़क से निकलते हुए नजर आए। थोड़ी देर बाद बाइक से वापस लौटे और आगे जाकर कुछ दूर पर बाइक खड़ी कर दी। पैदल आकर दोनों चोर सुबह 3:40 बजे घर के बाउंड्री फांदकर अंदर चले गए। 


22 मिनट बाद सुबह 4:02 मिनट पर दोनों चोर घर की बाउंड्री फांदकर बाइक से भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक एक चोर ने हेलमेट पहना था। जबकि दूसरे ने चेहरे पर मास्क लगाया था। पुलिस को घर के अंदर दो मास्क भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed