{"_id":"69c7a1d7aa9cf4dc8503d9db","slug":"lucknow-air-india-flight-from-bengaluru-to-kolkata-makes-emergency-landing-in-lucknow-departs-in-the-morning-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बेंगलुरु से कोलकाता जा रहे एयर इंडिया के विमान की लखनऊ में आपातलैंडिंग, सुबह रवाना किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बेंगलुरु से कोलकाता जा रहे एयर इंडिया के विमान की लखनऊ में आपातलैंडिंग, सुबह रवाना किया गया
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार
खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण एयर इंडिया के एक विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान को सुबह तड़के रवाना किया गया।
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
बेंगलुरु से कोलकाता जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण शुक्रवार देर रात लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। कोलकाता में अचानक मौसम खराब हो जाने और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) की स्थिति बनने से विमान को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी।
Trending Videos
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1871 बेंगलुरु से निर्धारित समय रात 8:50 बजे रवाना होकर 11:35 बजे कोलकाता पहुंचती है लेकिन शुक्रवार को बेंगलुरु से रात 8:50 के बजाय देरी से रात 10:56 बजे रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या के राजघाट में हो रहे महायज्ञ में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
ये भी पढ़ें - गिग वर्करों का शोषण 'बेनकाब', 15 लाख में सिर्फ 10% पंजीकृत, अब कंपनियों पर कसेगा शिकंजा; जानें नए नियम
एयरपोर्ट सूत्र ने बताया कि कोलकाता पहुंचने पर वहां खराब मौसम के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जिसकी वजह से विमान कुछ देर तक कोलकाता एयरपोर्ट के ऊपर हवा में चक्कर लगाता रहा। स्थिति में सुधार न होने पर उसे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान रात करीब 2:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा।
इस दौरान विमान में कुल 176 यात्री और आठ क्रू मेंबर सवार थे। विमान कुछ समय तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। बाद में जब कोलकाता का मौसम सामान्य हुआ तब शनिवार तड़के करीब 5 बजे फ्लाइट को दोबारा कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया। यात्रियों को इस दौरान कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा लेकिन सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए आगे रवाना हो गए।