{"_id":"69573e918f70308f7d0386cf","slug":"lucknow-as-the-crowd-increased-entry-tickets-were-issued-at-the-national-inspiration-site-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल का पहला दिन: राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर लगा एंट्री टिकट, एलडीए के पार्कों में पहुंचे 81 हजार से अधिक लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल का पहला दिन: राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर लगा एंट्री टिकट, एलडीए के पार्कों में पहुंचे 81 हजार से अधिक लोग
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 Jan 2026 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को किया था। इसके बाद 29 दिसंबर को इसे जनता के लिए खोल दिया गया । एक जनवरी से यहां पर टिकट लगने लगा।
साल के पहले दिन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंचे लोग।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
तीन दिन मुफ्त रहने के बाद बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में बृहस्पतिवार को नए साल के पहले दिन से प्रवेश शुल्क लगने लगा। भीड़ देख यहां पर बने म्यूजियम को खोल दिया गया और उसका भी शुल्क तय कर दिया गया। नए साल के पहले दिन 12 हजार से अधिक लोग इसे देखने पहुंचे। एलडीए के अन्य पार्कों में को मिलाकर कुल 81,196 हजार दर्शक घूमने पहुंचे।
सबसे अधिक 41,442 लोग जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने के लिए पहुंचे। विभिन्न पार्कों में आए दर्शकों से एलडीए को करीब 22 लाख रुपये की आमदनी हुई। 65 एकड़ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उसके बाद 29 दिसंबर से इसे जनता के लिए खोला गया था, लेकिन 31 दिसंबर तक टिकट नहीं लगाया गया। नए साल के पहले दिन से अब एलडीए ने यहां पर टिकट लागू कर दिया है। प्रेरणा स्थल में प्रवेश के लिए 15 रुपये और यहां बने म्यूजियम को देखने के लिए 50 रुपये शुल्क देने पड़े।
अधिकारियों के अनुसार पांच वर्ष तक के बच्चों और 60 साल से अधिक आयु वालों के लिए प्रवेश निशुल्क है। पार्क प्रतिदिन सुबह नौ बजे खुलेगा और रात आठ बजे बंद होगा, लेकिन टिकट शाम सात बजे तक ही मिलेगा। पहले दिन पॉश मशीनों से टिकट दिए गए। यहां पर इंटरनेट नेटवर्क धीमा होने के कारण दर्शकों को टिकट लेने में परेशानी हुई। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक टिकट लगने से दर्शक भी हैरान थे। उन्हें लगा कि यहां बीते दिनों की तरह निशुल्क प्रवेश ही मिलेगा।
यहां पहुंचे इतने दर्शक
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में प्रवेश शुल्क लागू हो गया है। म्यूजियम का भी शुल्क तय किया गया है। पहले दिन बड़ी तादाद में दर्शक वहां पर पहुंचे और उसकी खूबसूरती का निहारा।
Trending Videos

| राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंतकुंज | 12,397 |
| जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर विस्तार | 41,442 |
| आंबेडकर उद्यान, गोमती नगर | 12,117 |
| कांशीराम इको गार्डेन, आशियाना | 6,400 |
| यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर | 2,357 |
| बुद्धा पार्क, डालीगंज | 3,700 |
| लोहिया पार्क गोमतीनगर | 2,783 |