फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Bullion trader defrauded of ₹13.75 lakh

Lucknow: सराफा कारोबारी से 13.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी, झांसे में लेने के लिए दिया गया चेक हुआ बाउंस

Sat, 11 Jul 2026 07:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 11 Jul 2026 07:57 PM IST
सार

मामले में आरोपियों ने सोने के जेवरात गिरवी रखकर रुपये लिए, पर तय समय पर न तो जेवरात लौटाए और न ही रकम वापस की। 13.75 लाख रुपये का यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का चेक दिया जो कि बाउंस हो गया।

विज्ञापन
Lucknow: Bullion trader defrauded of ₹13.75 lakh
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के चौक सराफा कारोबारी राजकुमार वर्मा ने पवन रस्तोगी और उसके साथियों पर 13.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपियों ने सोने के जेवरात गिरवी रखकर रुपये लिए, पर तय समय पर न तो जेवरात लौटाए और न ही रकम वापस की।

विज्ञापन


राजकुमार वर्मा के अनुसार, चौक में उनकी सोने-चांदी की दुकान है। पवन रस्तोगी, सुधीर सोनी, प्रदीप मिश्रा और विवेक रस्तोगी से उनकी जान-पहचान थी। इन लोगों ने कई बार जेवरात रखकर रुपये लिए और समय पर लौटा दिए। इससे उनको उन पर विश्वास हो गया।
विज्ञापन


30 मई 2024 से पांच अगस्त 2025 के बीच आरोपियों ने सात बार जेवरात गिरवी रखकर 13.75 लाख रुपये लिए। इनमें सोने की लड़, चूड़ियां और चेन शामिल थीं। रुपये मांगने पर पवन रस्तोगी और उसके साथियों ने टालमटोल शुरू कर दी। 10 दिसंबर 2025 को पवन रस्तोगी ने 13.75 लाख रुपये का यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का चेक दिया, बाउंस हो गया। उन्होंने चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed