फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Job fairs to be held in 74 districts of the state on July 13 and 14 to mark World Youth Skills Day.

UP: विश्व युवा कौशल दिवस पर 13 व 14 जुलाई को प्रदेश के 74 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले, इन्हें मिलेगी प्राथमिक

Sat, 11 Jul 2026 06:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 11 Jul 2026 06:11 PM IST
सार

रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश का कोई भी युवा, युवती हिस्सा ले सकते हैं। मेले में यूपीएसडीएम, डीडीयू-जीकेवाई और 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ औपचारिक शिक्षा पूरी कर चुके युवाओं को भी अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन
UP: Job fairs to be held in 74 districts of the state on July 13 and 14 to mark World Youth Skills Day.

विस्तार

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक बड़ी पहल की जा रही है। 13 और 14 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 74 जिलों में राज्य स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। मेले में हिस्सा लेने के इच्छुक युवा रोजगार मेले की तारीख, समय और स्थान से संबंधित जानकारी के लिए अपने जिले की आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन


मिशन निदेशक पुलकित खरे ने निर्देश दिया है कि इन रोजगार मेलों का आयोजन जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी और कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक/एमआईएस मैनेजर के आपसी समन्वय से किया जाए। मिशन निदेशक ने सभी जिलाधिकारियों से अपील की है कि वे समय से कार्यक्रम स्थल का चयन, निजी उद्योगों/कंपनियों को आमंत्रण और गत वर्षों में कौशल विकास केंद्रों व आईटीआई से प्रशिक्षित इच्छुक युवाओं की सूची तैयार करने जैसी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें।
विज्ञापन


हर वर्ग के लिए खुला है मंच, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
इस रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश का कोई भी युवा, युवती हिस्सा ले सकते हैं। मेले में यूपीएसडीएम, डीडीयू-जीकेवाई और 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ औपचारिक शिक्षा पूरी कर चुके युवाओं को भी अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री  के महत्वाकांक्षी जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत चिन्हित अत्यंत गरीब परिवारों के युवाओं को इस मेले में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था
मिशन निदेशक ने दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। सभी मेला स्थलों पर दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, सुगम आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं रोजगार मेलों को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। 


मुख्यालय स्तर से मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग
मेले की तैयारियों को लेकर मिशन निदेशक ने सभी जिला समन्वयकों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी है। मेलों के सफल समापन के तुरंत बाद, प्रत्येक जिले को अपने यहां चयनित और नियुक्त हुए युवाओं की अंतिम रिपोर्ट अनिवार्य रूप से मिशन मुख्यालय को भेजनी होगी। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासनों के सक्रिय सहयोग से इस रोजगार मेले के माध्यम से यूपीएसडीएम प्रदेश के हजारों युवाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास ला सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed