फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: Theft of offerings at Ram Mandir a "stain"; mercury drops in UP due to rain.

UP Big News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी एक "कलंक", यूपी में बारिश से गिरा पारा, 200 चांदी की ईंट के दान पर जवाब

Sat, 11 Jul 2026 05:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 11 Jul 2026 05:58 PM IST
सार

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने चढ़ावा चोरी को कलंक करार दिया है। वहीं, राम मंदिर प्रशासन को 200 चांदी की ईंटों का दान करने वाले डॉ. राजू मनवानी ने आभार जताया है। पढ़ें, आज की प्रमुख खबरें 

विज्ञापन
Major News from UP: Theft of offerings at Ram Mandir a "stain"; mercury drops in UP due to rain.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक कलंक है। इस तरह की घटनाएं हमें छोटा महसूस करवाती हैं। वहीं, राम मंदिर में 200 चांदी की ईंटों का दान करने वाले डॉ. राजू मनवानी को दान के बारे में जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा, यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय है जिसके प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उधर, यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर नया हमला बोला है और दावा किया कि अखिलेश यादव की संपत्ति बढ़ती जा रही है। पढ़ें, आज की प्रमुख खबरें 

विज्ञापन

नृपेंद्र मिश्र बोले- चढ़ावा चोरी 'कलंक', व्यवस्था में होगा सुधार; 20 जुलाई तक पूरा होगा मंदिर निर्माण
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने चढ़ावा चोरी की घटना को कलंक बताते हुए व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिया। नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। निर्माण कार्यों की समीक्षा के बाद शेष काम 20 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


यूपी: पूरे प्रदेश में मानसून हुआ प्रभावी, पूर्वांचल के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चार डिग्री तक गिरा पारा
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हो रही मानसूनी बारिश की वजह से मौसम में नरमी देखी गई। कई जिलों में बादलों ने जमकर पानी बरसाया। मानसून की सक्रियता के चलते तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


200 चांदी की ईंटों के दान पर संतुष्ट हुए राजू मनवानी, ट्रस्ट को लिखा आभार पत्र; कही ये बात
राम मंदिर निर्माण के लिए दान में दी गई 200 चांदी की ईंटों को लेकर उठे सवाल ट्रस्ट के स्पष्टीकरण के बाद समाप्त हो गए। दान से जुड़े सभी दस्तावेज और रसीदें मिलने पर संतोष जताते हुए आभार व्यक्त किया गया। अब सभी दानदाताओं के साथ अयोध्या जाकर दर्शन करने की बात कही गई। पढ़ें पूरी खबर

मंत्री राजभर का अखिलेश पर हमला, उनसे हाथ मिलाने का भी रेट तय, सत्ता के लिए दिखा रहे सनातन प्रेम
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की संपत्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजनीति में आमतौर पर खर्च अधिक होता है, लेकिन इसके बावजूद अखिलेश यादव की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। इसका उन्हें जवाब देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर 


मेरठ छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक संगीत सोम, आर्थिक मदद का एलान
मेरठ छात्रा हत्याकांड में पूर्व विधायक संगीत सोम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद और न्याय का भरोसा दिया। उन्होंने वकील की फीस के लिए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed