Lucknow Fire: पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख, केंद्र ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का किया एलान
कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद छात्रों ने ऊपर से छलांग लग दी, जिससे छात्र हताहत हो गए और कई घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मदद का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। वह अलीगढ़ में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने हादसे पर दुख जताया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और लखनऊ के लिए लौट गए।
सीएम योगी ने कहा, लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'
पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

आग लगने के बाद कई छात्रों ने कोचिंग सेंटर से लगा दी छलांग
कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। मौके पर डीएम और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। घटना में कुछ बच्चों की मौत की भी खबर है पर अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।