{"_id":"6a3e011952dfb44ff50ebc5a","slug":"lucknow-fire-incident-sit-irked-by-five-ac-outdoor-units-at-entrance-several-other-irregularities-found-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ अग्निकांड : प्रवेश द्वार पर एसी के पांच आउटर यूनिट देख एसआईटी नाराज, कई और गड़बड़ियां मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ अग्निकांड : प्रवेश द्वार पर एसी के पांच आउटर यूनिट देख एसआईटी नाराज, कई और गड़बड़ियां मिलीं
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:11 AM IST
सार
लखनऊ अग्निकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी को जांच में कई गड़बड़ियां मिलीं। एसआईटी की टीम ने मामले की जांच के लिए घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
प्रवेश द्वार पर लगी एसी यूनिट और एग्जास्ट फैन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगंज अग्निकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बृहस्पतिवार को जलकल जोन-तीन कार्यालय का दौरा किया। इसके बाद टीम घटनास्थल पर भी पहुंची। हादसे वाली बिल्डिंग के प्रवेश द्वार पर एसी की पांच आउटर यूनिट और दो एग्जास्ट फैन लगे देख टीम ने विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। एसी की आउटर यूनिट और एग्जास्ट के चलते आने-जाने का एक मात्र रास्ता भी संकरा हो चुका था।
विज्ञापन
अलीगंज सेक्टर-डी स्थित एक एनीमेशन कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग में सोमवार को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद यह भी सामने आया कि अग्निशमन की गाड़ियां समय नहीं पहुंच पाई थीं। यह भी चर्चा थी कि गाड़ियों को दोबारा पानी लेने के लिए भी समस्या हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राममंदिर चढ़ावा चोरी में सुबूतों के आधार पर बढ़ेंगे आरोपी, विवेचना के लिए गठित होगी टीम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या में घोटाला: जमीन विवाद की तफ्तीश के लिए गठित राधेश्याम मिश्र कमेटी की जांच रिपोर्ट लापता
इन बिंदुओं की जांच के लिए ही बृहस्पतिवार को एसआईटी अलीगंज सेक्टर-बी में थाने के पास स्थित जलकल जोन-तीन कार्यालय पहुंची थी। टीम ने यह पड़ताल की कि जरूरत पड़ते तो यहां से दमकल की कितनी गाड़ियों को पानी मिल सकता है। जलकल का यह कार्यालय घटना स्थल से करीब दो किमी दूरी पर है।
जलकल के अधिकारियों ने टीम को बताया कि जरूरत पड़ने पर भूमिगत जलाशय से एक साथ 100 गाड़ियों को पानी दिया जा सकता है। कार्यालय में जनरेटर की भी सुविधा है। यदि बिजली न हो तो भी पानी को पंप कर गाड़ियों में भरा जा सकता है।