{"_id":"69da4bd65a30cfdbeb0ccca4","slug":"lucknow-indecent-post-about-pm-modi-edited-photo-of-cm-yogi-shared-case-registered-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पीएम मोदी को लेकर लिखी अभद्र पोस्ट, सीएम योगी की फोटो एडिट करके किया शेयर; दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पीएम मोदी को लेकर लिखी अभद्र पोस्ट, सीएम योगी की फोटो एडिट करके किया शेयर; दर्ज हुआ केस
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Indecent posts on Yogi Adityanath: लखनऊ में पीएम मोदी और सीएम योगी पर टिप्पणी को लेकर दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इन दोनों पर केस दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
चिनहट निवासी सतेंद्र कुमार ने इंस्टाग्राम आईडी वन क्रिएटर के संचालक नितिन विश्वकर्मा पर पर प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए अभद्र वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया है। बीबीडी पुलिस ने सतेंद्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos
सतेंद्र का आरोप है कि नितिन इंस्टाग्राम के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये देश की बहन-बेटियों और पीएम को लेकर गाली-गलौज करते हुए वीडियो पोस्ट कर रहा है। वह बीबीडी यूनिवर्सिटी की छात्राओं के बारे में भी खुलेआम अभद्र शब्द कहता है। सतेंद्र का कहना है कि नितिन की भाषा शैली से प्रतीत होता है कि वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। साथ ही वह गैरकानूनी संगठनों से भी जुड़ा हुआ है। आरोपी के वीडियो के चलते बच्चों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की फोटो एडिट कर फेसबुक पर की पोस्ट
इंदिरानगर के सुगामऊ निवासी दिलीप लोधी ने विजय श्याम यादव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो एडिट कर उसे आपत्तिजनक बना कर फेसबुक पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज पुलिस ने शनिवार को आरोपी विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दिलीप के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर मुख्यमंत्री की एडिट की हुई फोटो देखी। फोटो विजय श्याम ने पोस्ट की थी। इतना ही नहीं आरोपी ने अभद्र बातें भी लिखी थीं। दिलीप का आरोप है कि आरोपी ने यह हरकत विभिन्न वर्गों व जातियों में रोष पैदा करने के लिए की है। इससे सामाजिक व धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं। इंस्पेक्टर ने विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य संकलन होने पर कार्रवाई की जाएगी।