{"_id":"6a2ecf0e257cf950ea02e5f0","slug":"lucknow-kanpur-expressway-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1783413-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर डीएम ने जांची सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर डीएम ने जांची सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का जिलाधिकारी विशाख जी ने निरीक्षण किया।उन्होंने सफर कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान बनी के पास स्थित किमी. संख्या 27 और उन्नाव में किमी. संख्या 35 में बने कंट्रोल रूम को डीएम ने देखा और कार्यप्रणाली समझी। निरीक्षण के दौरान एलीवेटेड रोड एवं बनी से उन्नाव तक ग्रीन फील्ड पर बीते शुक्रवार को यात्रा की। एनएचएआई के अधिकारियों ने उन्हें एक्सप्रेसवे पर कैमरों की संख्या व खूबियों के बारे में बताया। उन्हें कंट्रोल रूम की सुविधाओं और आपात स्थितियों में यात्रियों को मिलने वाली सहूलियत के बारे में बताया। करीब डेढ़ घंटे तक डीएम ने निरीक्षण कर यात्री सुविधाएं देखी। इस दौरान एचएचएआइ के मुख्य महाप्रबंधक गौतम विशाल और परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की निगरानी के लिए 63 पैन टिल जूम कैमरे लगाए गए हैं। 21 इंटरचेंजबल लेंस कैमरे लगाए गए हैं। 16 वीआइडीएस यानी वीडियो इमेज डिटेक्शन सिस्टम के कैमरे लगाए गए हैं।