फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow-Kanpur Expressway: Ten meters of road caves in again, heavy vehicle movement halted

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: फिर से एक साथ दस मीटर धंसी सड़क, भारी वाहनों का रोका गया आवागमन

Tue, 11 Aug 2026 08:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनने के बाद से लगाातर विवादों में है। मंगलवार को बेगम खेड़ा के पास एक साथ दस मीटर सड़क धंस गई। 

विज्ञापन
Lucknow-Kanpur Expressway: Ten meters of road caves in again, heavy vehicle movement halted
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को फिर सड़क धंसने और पैचवर्क उखड़ने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कानपुर से लखनऊ की ओर आने वाली लेन पर बेगम खेड़ा के पास करीब 10 मीटर सड़क अचानक धंस गई। खतरे को देखते हुए हुए एक्सप्रेसवे की इस लेन पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन


सड़क धंसने की जानकारी मिलते ही एनएचएआई और मरम्मत कार्य से जुड़ी टीम दोपहर बाद मौके पर पहुंची। धंसे हुए हिस्से की सड़क को उखाड़कर देर शाम तक नए सिरे से मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया। एक्सप्रेसवे पर कई अन्य स्थानों पर भी सड़क उखड़ने की समस्या सामने आई है। कानपुर-लखनऊ लेन में किलोमीटर 32.8 से 33.1 के बीच कई जगह तारकोल पूरी तरह उखड़ गया था। 
विज्ञापन


इन जगहों पर सड़क को एक फीट गहराई तक खोदकर फिर से बनाया जा रहा है। इसके अलावा किलोमीटर 33.5 पर भी करीब 150 मीटर के दायरे में उखड़े तारकोल को हटाकर सड़क को फिर से बनाया जा रहा है। फतेहपुर के पास किलोमीटर 63.9 पर तीन दिन पहले धंसी सड़क का पैचवर्क भी मंगलवार को दोबारा उखड़ गया। इस तीन लेन की सड़क की बीच वाली लेन में डामर निकलने से वाहनों को सावधानी से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी रखी जा रही है
प्रभावित हिस्से की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।- गौतम विशाल, मुख्य क्षेत्रीय अधिकारी एनएचएआई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed