{"_id":"69afe255fd52b2b8f506b2a2","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1637682-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 13 को होगा ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 13 को होगा ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन
13 को होगा ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कई बार से टल रहे गोमती नगर के समतामूलक चौक से लेकर डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज का लोकार्पण अब 13 मार्च को हो जाएगा। लोकार्पण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए रक्षा मंत्री ने सहमति दे दी है और 12 मार्च की रात वह लखनऊ आ जाएंगे।
गोमती नगर के समतामूलक चौराहे से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु तक और फिर वहां से डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर बनकर तैयार है। पहले 22 फरवरी को इसका लोकार्पण होना था, लेकिन मुख्यमंत्री के उपलब्ध न होने के कारण अब 28 फरवरी को लोकार्पण की तैयारी की गई थी लेकिन उस दिन भी नहीं हो पाया था। इसकी वजह रक्षामंत्री का व्यस्त होना बताया गया था। अब वह 13 मार्च को लोकार्पण करेंगे। जिसको लेकर एलडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। रक्षा मंत्री शाम 4:30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोमती नगर के समता मूलक चौराहे पर ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे, उसके बाद शाम 5:00 बजे झूलेलाल घाट पर सभा को संबोधित भी करेंगे । इसको लेकर भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रवीण गर्ग की ओर से सूचना भी जारी कर दी गई है।
====
.......
पहले फेज का भी होगा लोकार्पण
आईआईएम से पक्का पुल तक ग्रीन कॉरिडोर के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है। इस पर करीब डेढ़ साल से ट्रैफिक चल भी रहा है। हालांकि, इसका लोकार्पण अभी तक नहीं हुआ है। 13 मार्च को दूसरे फेज के साथ ही पहले फेज का भी लोकार्पण हो जाएगा।
---
Trending Videos