सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: सपा प्रमुख का बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन मर्यादाओं पर सीधा प्रहार- डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विज्ञापन

Trending Videos


सपा प्रमुख का बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन मर्यादाओं पर सीधा प्रहार- डॉ. राजेश्वर सिंह

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मां गंगा के संबंध में सपा प्रमुख द्वारा हाल ही में दिए गए बयान पर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां गंगा भारत की आत्मा हैं। सनातन परंपरा में उनका स्थान केवल एक नदी का नहीं बल्कि मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी शक्ति के रूप में है। ऐसे पवित्र विषयों को राजनीतिक बयानबाज़ी का हिस्सा बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन मर्यादाओं पर सीधा प्रहार है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील है।

उन्होंने आगे कहा कि यह वही सोच है जिसने पहले भी रामभक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और राम मंदिर का विरोध किया। अब मां गंगा की पवित्रता को राजनीति का साधन बनाने का प्रयास कर रही है। यह लगातार सनातन परंपराओं को कमजोर करने की मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया कि मां गंगा किसी भी प्रकार की राजनीति का विषय नहीं हैं बल्कि करोड़ों लोगों की श्रद्धा और आस्था का आधार हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बयान नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का अपमान है। ऐसी असंवेदनशीलता समाज में विभाजन पैदा करती है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। देशवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि हर हिंदू अपनी आस्था के सम्मान के लिए मुखर हो। देश की जनता ऐसी सोच और राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी, जो हमारी परंपराओं और आस्था का अपमान करे। उन्होंने कहा कि मां गंगा का सम्मान और उनकी पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed