बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी में जुटी जिला भाजपा की टीम, सौंपी गई जिम्मेदारी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विज्ञापन
पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी में जुटी जिला भाजपा की टीम, सौंपी गई जिम्मेदारी
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें स्थापना दिवस पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारी दी गई। इसमें जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी बुलाया गया। इस बैठक में पार्टी के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिलाध्यक्षविजय मौर्य और महामंत्री धीरेंद्र पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि सदस्यता के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बूथों और मंडलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी सम्मान दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले के सभी कार्यकर्ता स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडेय ने बताया कि कार्यशाल में जिला संगठन के विकास सिंह, केके अवस्थी, हंसराज रावत, शिव दर्शन यादव, अरविंद यादव, गौरव सिंह चौहान, अंकित गुप्ता, कामता प्रसाद रावत, प्रतिमा सिंह,श्याम प्यारी लोधी व विवेक सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed