फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: ऐशबाग जलकल मुख्यालय में आधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब शुरू

Thu, 06 Aug 2026 06:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
ऐशबाग जलकल मुख्यालय में आधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब शुरू
विज्ञापन


महापौर ने किया उद्घाटन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पेयजल आपूर्ति जांच के लिए ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में आधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब बन गई है और बृहस्पतिवार को । महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसका शुभारंभ किया। यह लैब शहर में पेयजल गुणवत्ता की नियमित निगरानी में सहायक होगी।


महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि हर नागरिक तक साफ और सुरक्षित पानी पहुंचाना नगर निगम और जलकल विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई लैब से पानी के नमूनों की जांच तेजी से हो सकेगी। जांच में क्लोरीन की कमी या हानिकारक बैक्टीरिया जैसी समस्या सामने आने पर विभाग को समय पर जानकारी मिलेगी। इससे आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे। पानी की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।आधुनिक उपकरणों की मदद से पानी की कई तरह की जांच की जाएगी। इसमें पानी के पीएच स्तर की जांच होगी, जिससे अम्ल या क्षार की मात्रा का पता चलेगा। इसके अलावा, टीडीएस की जांच से पानी में नमक, खनिज और अन्य घुले हुए पदार्थों की मात्रा का आकलन होगा। पानी की कठोरता की भी जांच की जाएगी, जिससे कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों की अधिकता का पता चलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed