फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Atiq Ahmed's younger son dies; Lucknow-Kanpur Expressway dried using fans; Yogi makes a ma

UP Big News: अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, पंखा लगाकर सुखाया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे; योगी की बड़ी घोषणा

Thu, 06 Aug 2026 05:49 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 06 Aug 2026 05:49 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News: Atiq Ahmed's younger son dies; Lucknow-Kanpur Expressway dried using fans; Yogi makes a ma
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

UP Big News: Atiq Ahmed's younger son dies; Lucknow-Kanpur Expressway dried using fans; Yogi makes a ma
आबान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति ने भी अपनी जान गंवाई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह दुखद घटना झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना इलाके में हुई। सभी पांचों लोग प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। वे झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मुलाकात करने वाले थे। जानकारी के अनुसार, उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Atiq Ahmed's younger son dies; Lucknow-Kanpur Expressway dried using fans; Yogi makes a ma
अखिलेश ने तसा तंज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पंखा लगाकर सुखाया जा रहा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे, Video शेयर कर अखिलेश का तंज

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद सड़क धंसने की घटनाओं और मरम्मत के दौरान पंखों से सड़क सुखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा- 'भाजपाई तरक्की की नई हवा'। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस एक्सप्रेसवे का कुछ दिन पहले उद्घाटन हुआ हो, उसे इतनी जल्दी बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ना निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन

UP Big News: Atiq Ahmed's younger son dies; Lucknow-Kanpur Expressway dried using fans; Yogi makes a ma
सीएम योगी की बड़ी घोषणा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सीएम योगी की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब घुमंतू समाज को दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। डबल इंजन की सरकार उन्हें सम्मानजनक जीवन का अधिकार दिलाने, शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना से जोड़ने और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। घुमंतू विकास बोर्ड केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि वर्षों से उपेक्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज को न्याय, सम्मान और अवसर दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Atiq Ahmed's younger son dies; Lucknow-Kanpur Expressway dried using fans; Yogi makes a ma
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : संवाद

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा चाहे जितनी रुकावटें पैदा करे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" को रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं होंगे। प्रयागराज में हर हाल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से अपील करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Atiq Ahmed's younger son dies; Lucknow-Kanpur Expressway dried using fans; Yogi makes a ma
मायावती ने उमा शंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि - फोटो : amar ujala

मायावती ने अपने भरोसेमंद सहयोगी उमा शंकर सिंह के किए अंतिम दर्शन

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उमाशंकर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।उमा शंकर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके लखनऊ के विपुल खंड गोमती नगर स्थित आवास पर रखा गया है जहां दोपहर 12:00 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। दोपहर 12 बजे के पश्चात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास खनवर, नगरा, तहसील रसड़ा, जनपद बलिया ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Atiq Ahmed's younger son dies; Lucknow-Kanpur Expressway dried using fans; Yogi makes a ma
अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

कोर्ट से बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण

महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिये महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed