फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: No information available on ethanol content in petrol.

Lucknow : किस पेट्रोल में कितना एथेनॉल, नहीं मिल रही जानकारी, प्रीमियम पेट्रोल भराने वालों का भी माइलेज घटा

Tue, 14 Jul 2026 09:16 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 14 Jul 2026 09:16 AM IST
सार

लगातार खराब हो रही गाड़ियों और माइलेज घटने से वाहन मालिक परेशान हैं। ऑयल कंपनियों ने अब तक पेट्रोल पंपों पर सूचना दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
Lucknow: No information available on ethanol content in petrol.
मिलावटी ईंधन से वाहन मालिक परेशान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में वाहन मालिक पेट्रोल में एथेनॉल की सहभागिता को लेकर असमंजस में हैं। आए दिन उनके वाहन बीच रोड पर खड़े हो रहे हैं। करीब 110 रुपये प्रति लीटर प्रीमियम पेट्रोल भराने वाले भी घटते माइलेज से तनाव में हैं।

विज्ञापन


वाहन मालिकों का कहना है कि यह बताया ही नहीं जाता कि किस पेट्रोल में कितने फीसदी एथेनॉल है। व्यापारी नेता मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि लोग पेट्रोल के कारण वाहनों के सड़क पर बंद होने से परेशान हैं, मगर जिला प्रशासन और ऑयल कंपनियां मदद के लिए आगे नहीं आई हैं। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप पर एथेनॉल के मिश्रण की सूचना अंकित कराने की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: भक्तों का उठा दानपात्रों से भरोसा, अब रसीद कटवाकर दे रहे हैं दान; हुई है भारी गिरावट भी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ई-20 के शोर में भी नहीं बढ़ी प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री, एक्सपी-100 की कीमत 160 रुपये प्रति लीटर


साथ ही कहा कि ऑयल कंपनियों को जागरूकता अभियान चलाकर ग्राहकों को जानकारी देनी चाहिए कि कितने पुराने वाहन में कौन से पेट्रोल का इस्तेमाल करने से बेहतर माइलेज मिलेगा।

मिलावट और जांच का डर : व्यापार मंडल के एक बड़े नेता ने कहा कि पेट्रोल में मिलावट की गड़बड़ी जगजाहिर है। पेट्रोल पंप के ज्यादातर मालिक नेता लोग हैं, ऐसे में नेताओं के पंप के पेट्रोल से नमूने भरने का साहस कौन करे।

पीड़ितों की आपबीती
केस- 1: इंदिरानगर के एचआईजी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि एक माह से कार का शौक महंगा पड़ रहा है। पहले 1000 रुपये के साधारण पेट्रोल से कार 100 किमी चलती थी, जो अब 70 किमी ही चलती है। एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल से माइलेज घटा है।

केस- 2: लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि 15 दिन में स्कूटी ने परेशान कर दिया। कंपनी में दिखाने पर पता चला कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण खराबी आ गई है। कंपनी ने प्रीमियम पेट्रोल के इस्तेमाल की सलाह दी, लेकिन इससे भी माइलेज कम हो गया।

100 ऑक्टेन तो छोड़िए, 95 ऑक्टेन पेट्रोल भी नहीं

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियों के एवरेज और इंजन पर असर पड़ने की खबरों के बाद ग्राहकों का रुझान 100 फीसदी खालिस पेट्रोल की ओर बढ़ा है। 91 ऑक्टेन नंबर वाले 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के बजाय, ग्राहक अब 95 ऑक्टेन से लेकर 100 ऑक्टेन नंबर वाले उच्च गुणवत्ता के पेट्रोल की मांग कर रहे हैं। हालांकि, मांग ज्यादा होने के कारण ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर इनका स्टॉक उपलब्ध नहीं है।

सोमवार को राजधानी के कुछ पेट्रोल पंपों पर इसकी पड़ताल की गई तो 95 ऑक्टेन से 100 ऑक्टेन नंबर वाला उच्च गुणवत्ता का पेट्रोल नहीं मिला। हजरतगंज स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अलीगंज के भारत पेट्रोलियम और महानगर व अशोक मार्ग स्थित इंडियन ऑयल के पंपों पर यह पेट्रोल उपलब्ध नहीं था।

ग्राहकों की मांग पर कर्मचारी उन्हें सादे पेट्रोल के साथ 10 रुपये के ऐडऑन सैशे को टंकी में डालने की सलाह देते दिखे, जिससे पेट्रोल में लुब्रिकेंट बढ़ने पर इंजन पर कोई फर्क न पड़े। पंप कर्मचारियों ने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाले पेट्रोल की मांग बढ़ने से स्टॉक खत्म हो गया है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ई-20 पेट्रोल की बिक्री पर जोर दे रही है, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है।

कंपनियों ने दिए हैं अलग-अलग नाम

लखनऊ पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव आलोक त्रिवेदी के अनुसार, सभी पेट्रोल में लगभग 20 प्रतिशत एथेनॉल होता है। कंपनियां विशेष केमिकल या एडहेसिव के जरिये पेट्रोल के ऑक्टेन नंबर को मेंटेन करती हैं। भारत पेट्रोलियम का स्पीड 97, हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पावर 95 और इंडियन ऑयल का एक्सपी 95 पेट्रोल 95 ऑक्टेन नंबर के हैं। इंडियन ऑयल के एक्सपी 100 (100 ऑक्टेन) पेट्रोल में सिर्फ 0.02 प्रतिशत एथेनॉल होता है।

100 फीसदी खालिस पेट्रोल खत्म
लखनऊ में 293 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से कुछ चुनिंदा पंप ही 100 ऑक्टेन नंबर वाले पेट्रोल की बिक्री के लिए अधिकृत हैं। यह पेट्रोल मुख्य रूप से प्रीमियम रेंज की गाड़ियों में इस्तेमाल होता है, जिसकी कीमत 163-164 रुपये के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed